पुलिस ने शनिवार की रात हुडिना रामपुर गांव के शराब के ठेके पर अवैध रूप से शराब बेचने पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से करीब 15 पेटी शराब बरामद हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार फैजाबाद पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि शराब के ठेके पर वीरेंद्र नामक युवक शराब बेच रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से 212 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी लॉकडाउन में अवैध रुप से शराब बेच रहा था। इससे पहले भी पुलिस ने केशव नगर से 40 पेटी शराब बरामद की थी।