फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सट्टा खिलाते एक युवक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। पुलिस ने जुआ व सट्टा खिलाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 550 रुपये की नकदी तथा एक मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली की झंडा चौक पर एक युवक मोबाइल फोन से सट्टे का खेल खिला रहा है जो लोगों को एक रुपये में 90 रुपये देने का प्रलोभन देने पर कार्य कर रहा है। पुलिस टीम ने जब छापामारी की तो कस्बा अटेली के वार्ड नंबर 8 के निवासी अमित कुमार अपने मोबाइल फोन से लोगों से संपर्क करके सट्टा लगा रहा था। पुलिस ने छापामारी के दौरान जब उसे गिरफ्तार किया तो उसके पास 550 रुपये की नगदी भी बरामद की। पुलिस ने मोबाइल फोन को कब्जे में कर सट्टे के लिए लगाई गई राशि का स्क्रीनशॉट लेकर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें