नारनौल। रोपड़ सराय में रंजिश के चलते एक युवक का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना में पीड़ित धौलाराम के दोनों पैर टूट गए। पुलिस ने धौलाराम की शिकायत पर गांव के दो भाइयों समेत अन्य युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। धौलाराम ने एफआईआर में बताया कि हाल ही में एक शाम वह परचून की दुकान से लौट रहा था। इसी दौरान दो-तीन युवकों ने उसे रोका और उसके साथ मारपीट की। आरोपी उसे जबरन एक सफेद कार में डालकर जंगल ले गए। वहां डंडों से हमला कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए गए। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद धौलाराम ने पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। संवाद