नारनौल। पंजाब नेशनल बैंक के तत्वाधान में 28 नवंबर को बस स्टैंड के नजदीक यादव धर्मशाला में जिलास्तरीय आपकी पूंजी आपका अधिकार शिविर होगा। शिविर में दावाकर्ता को सत्यापन के लिए अपने साथ केवाईसी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा कार्ड, दिवंगत खाताधारक के मामले में मृत्यु प्रमाण-पत्र, वारिस नामा की कापी अपने साथ लाएं ताकि त्वरित गति से समाधान किया जा सके। इस दौरा पीएनबी अंचल कार्यालय चंडीगढ़, पीएनबी मंडल कार्यालय रेवाड़ी, मुख्य जिला अग्रणी प्रबंधक, सभी बैंक की शाखाओं के डीसीओ राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि और जिले में कार्यरत बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। संवाद