फोटो 03 साइबर अपराध के बारे में जागरुक करते पुलिसकर्मी। पुलिस
नारनौल। आमजन की सुरक्षा और जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए थाना शहर की पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीबीआई, ईडी या पुलिस जैसी कोई भी जांच एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से पूछताछ या गिरफ्तारी नहीं करती है। उन्होंने लोगों को समझाया कि ऐसे किसी भी धमकी भरे कॉल से घबराएं नहीं बल्कि विवेक से काम लें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। टीम ने युवाओं को नशे जैसी घातक सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। संवाद