फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने बुजुर्ग महिला को झांसा देकर दो सोने के कंगन और पांच हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव फैजाबाद में एक बुजुर्ग महिला के साथ बस स्टैंड नारनौल के समीप दो युवकों ने झांसा देकर दो सोने के कंगन व पांच हजार रुपये लेकर ठग लिए। पूरी वारदात एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने इसकी शिकायत नारनौल सिटी पुलिस थाने में देकर युवकों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की सहायता से जांच शुरू कर दी है। सिटी पुलिस थाने में दी शिकायत में पीड़िता भगवती (75) ने बताया कि शनिवार शाम को नारनौल में शुगर की दवा लेने के लिए राव मातादीन मेमोरियल अस्पताल में आई थी। दवा लेने बाद जब अस्पताल से बाहर निकली तो दो अज्ञात युवकों ने मदद का बहाना कर 50 मीटर दूर ले जाकर झांसा देकर चार तोले के कंगन हाथों से निकवा लिये तथा पर्स से भी पैसे भी निकाल लिए लिए। उसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी आस-पास के लोगों ने बस स्टैंड चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया तथा दुकानों पर लगे सीसीटीवी को खंगाला। जिसमें दो युवक बुजुर्ग महिला के कंगन निकालते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। महिला ने सिटी थाने में शिकायत देकर कंगन चुराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें