फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर जा रहा युवक गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल क्षेत्र में बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि मोहनपुर निवासी अमित फर्जी नंबर प्लेट लगाकर डोहर मोड की तरफ से मोहनपुर जाएगा। इसके बाद पुलिस ने गोद बलावा से आने वाले सर्विस रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर वापस भागने लगा। पुलिस ने युवक को काबू कर बाइक के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। टीम के सदस्यों ने साइबर सेल नारनौल से बाइक के नंबर से मालिक का पता किया तो नांगल चौधरी के एक व्यक्ति के नाम से निकला। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें