मंडी अटेली। गांव रामपुरा से एक युवक को व्हाट्सएप के जरिए घर पर बैठकर काम करना भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने उससे अपने खाते में रुपये डलवा लिये। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में पीड़ित रामपुरा निवासी योगेश कुमार ने बताया कि गत 6 जून को व्हाट्सएप के जरिए घर पर बैठकर काम करने का मैसेज प्राप्त हुआ। इस पर दो हजार रुपए लगाने को कहा और बोले की 3 हजार उसके खाते में आ जाएंगे। इसके बाद 3 हजार रुपए उसके खाते में आ भी गए थे। फिर उसको 5 हजार रुपए डालने के लिए बोला गया। वह भी डाल दिए, जिसके बाद खाते में 6900 सौ रुपए प्राप्त हुए। इसके बाद उन्होंने 2 हजार व 3 हजार रुपए डालने के लिए बोला गया, लेकिन रुपये वापस नहीं आए। फिर इन रुपयों को वापस डलवाने के लिए 30 हजार रुपए की मांग कई गई। गत 9 जून को उसने 30 हजार रुपए डाल दिए। फिर 90 हजार डालने के लिए बोला गया। उसने बताया कि जब तक उसे पता लगा तक बहुत देर चुकी थी। इसके बाद 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई है।