फोटो नंबर-18शिवकुंड में डूबे युवक की तलाश करते ग्रामीण।
नारनौल। क्षेत्र के समीपवर्ती गांव कुलताजपुर में एक युवक की ढोसी पहाड़ी पर बने तालाब में डूबने से मौत हो गई। अन्य युवकों बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा सके। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। तालाब की गहराई ज्यादा होने से युवक काफी देर तक नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
वीरवार दोपहर बाद शिव कुंड के पास बने तालाब में युवक नहा रहे थे। इस दौरान कुलताजपुर का रहने वाला हरीश तालाब में डूब गया। तालाब की गहराई करीब 40 फीट तक है और अभी बारिश की वजह से पानी भी भरा हुआ है। ग्रामीणों की मदद से युवक की देर शाम तक तलाश की जा रही है। तालाब की गहराई अधिक होने से दो घंटे से ज्यादा तलाश करने के बाद भी युवक नहीं मिला। नारनौल सदर थाना प्रभारी ने बताया कि भोंडसी से गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। उनके आने तक युवक की तलाश जारी रहेगी।