फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में युवक ने कीटनाशक पीया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के गांव नांगलिया दुधवा निवासी 30 वर्षीय संदीप कुमार यादव ने शराब के नशे में कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मेहाड़ा पुलिस चौकी से शैतान सिंह ने जानकारी दी कि शुक्रवार शाम संदीप कुमार अपने खेत में शराब के नशे में कीटनाशक पी लिया, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे नारनौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। संदीप कुमार ड्राइवरी का काम करता था। संदीप का बड़ा भाई मुकेश मजदूरी करता है। संदीप पारिवारिक कलह की वजह से परेशान भी था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें