नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में मंगलवार को विद्यार्थियों को योगासन के गुर सिखाए। प्रवक्ता धर्म सिंह गहली ने बताया कि सुबह प्रार्थना काल के बाद समस्त विद्यार्थियों को प्राणायाम, शीर्षासन सहित अनेक योगासन क्रियाओं के बारे में अवगत कराया गया। प्रवक्ता धर्मसिंह ने बच्चों के सामने योगासन करके भी दिखाए। सुबह 20 मिनट तक चले इस सत्र में विद्यालय के प्राचार्य समेत समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद