फोटो नंबर-14वार्षिक उत्सव के दौरान सामाजिक संस्थाओ व योग साधकों को सम्मानित करते अतिथि।
नारनौल।
एडवांस योगा ग्रुप संस्था की ओर से रविवार को दूसरा वार्षिक उत्सव एवं योग दिवस समारोह शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भारती सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय विकास परिषद के अध्यक्ष राजकुमार एडवोकेट, हितेंद्र शर्मा चेयरमैन, पवन यादव समाजसेवी भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि जीवन में निरोग रहने के लिए योग बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के संस्थापक प्रसिद्ध योगाचार्य बजरंग जांगिड़ ने की। इसके बाद ग्रुप की महिला टीम ने स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। टीम की कुमारी खुशी ने कविता सुनाकर सभी की आंखें नम कर दी। योगा टीम के बच्चों ने अपना प्रदर्शन करके लोगों का मन मोह लिया। सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. शशि बाला आयुष विभाग, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. भूपेंद्र कुमार, संगीता शर्मा, सरोज कश्यप, उमेद कुमार, प्रवीण ढिल्लो, मुकेश यादव, सुभाष कश्यप, सचिव देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष देशराज, उपाध्यक्ष दीपक सर्राफ, नरेंद्र कुमार, गंगाराम सैनी, दुलीचंद शर्मा, पिंकी संघी, सुरेश अदलखा, सुमन संघी, ज्योति अग्रवाल, सुदेश सैनी, नीतू, सरिता, विमला व कृष्ण आर्य आदि सहित काफी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं मौजूद थी।