फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: योग शांति की ओर ले जाने में सक्षम बनाता है

Sat, 21 Dec 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्वामी ब्रह्मानंद योग और प्राकृतिक चिकित्सा ट्रस्ट बुचौली रोड पर योगा हाल में विश्व ध्यान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के प्रधान कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में समय-समय पर ध्यान योग कराया जाता है। योग शांति की ओर ले जाने में सक्षम बनाता है। ट्रस्ट के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ. भंवर सिंह कसाना ने कहा विश्व ध्यान दिवस का उद्देश्य मानव को स्वयं को जानने, अंदर झांकने, अपनी शक्ति को पहचानने एवं शांति की और ले जाने में सक्षम बनाता है। इस अवसर पर केसर आर्य, डॉ. कृष्णा कसाना, संदीप योगी बसई, सुमेर सिंह मेघनवास, राजेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें