दी नारनौल एडवोकेट्स चैंबर्स एवं हाउसिंग सोसाइटी के त्रिवार्षिक चुनाव में यशवीर सिंह ढिल्लो प्रधान निर्वाचित हुए हैं। सचिव पद पर जयकिशन यादव, उप प्रधान पद पर विजय सैनी तथा कोषाध्यक्ष पद पर राम गोपाल अग्रवाल विजयी रहे।
मतदान में प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला था। चुनाव अधिकारी यशवंत यादव एडवोकेट व सहायक चुनाव अधिकारी सुमित चौधरी एडवोकेट ने बताया कि कुल 302 मतों में से 276 मत डाले गए। जिसमें प्रधान पद के यशवीर सिंह ढिल्लो एडवोकेट को 138, प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट को 107 एवं सुधीर कुमार यादव को 29 मत मिले। 2 मत रद्द हुए। यशवीर ढिल्लो 31 वोटों से विजयी रहे। उप प्रधान पद में विजय सैनी एडवोकेट को 191 व ध्यान सिंह एडवोकेट 84 व एक मत रद्द हुआ। विजय सैनी 107 मत से विजयी रहे। सचिव पद के लिए जय किशन यादव एडवोकेट को 158 एवं साकेत मुक्कड़ एडवोकेट को 117 व एक मत रद्द हुआ व जय किशन 41 मत से विजयी रहे तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए रामगोपाल अग्रवाल एडवोकेट को 150 व विनय यादव एडवोकेट को 123 इसमें तीन मत रद्द हुए। राम गोपाल 27 मत से विजयी रहे। चुनाव अधिकारी ने शांति पूर्वक मतदान के लिये सभी का आभार जताया।