फोटो नंबर-08छात्र यशराज को सम्मानित करते धौलेड़ा स्कूल स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलेड़ा में कक्षा-8 के छात्र यशराज ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्राचार्य अनिता दहिया ने बताया कि यशराज ने कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की।