फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महर्षि दयानंद चौक पर किया गया यज्ञ हवन

Sat, 01 Mar 2025 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 17मह​र्षि दयानंद चौक पर हवन करते आर्य समाज के सदस्य।स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। महर्षि दयानंद चौक पर शनिवार को यज्ञ व भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रमेश शास्त्री ने यज्ञ में मंत्रोच्चारण किया। महावीर आर्य और विनोद कुमार ने भजन सुनाए। वेदो उपदेशक जगराम आर्य ने बताया कि वेद सब सत्य विद्याओं की पुस्तक है, इसलिए सभी नागरिकों को वेदों को पढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि लोगों को वेदों और महर्षि दयानंद का संदेश देने के लिए प्रत्येक माह की पहली तारीख को दयानंद चौक पर हवन करवाया जाता है। इस अवसर पर प्रेम देवी, ओमबीर आर्य, सत्यदेव आर्य, लक्ष्मीनारायण, रामस्वरूप नंबरदार, रामअवतार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें