फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया गेम्स में यदुवंशी की छात्रा रेनू ने मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
खेलों इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता छात्रा रेनू को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। जैन यूनिवर्सिटी बेंगलुरू की ओर से आयोजित खेलो इंडिया गेम्स में यदुवंशी डिग्री कॉलेज नारनौल की छात्रा रेनू ने मुक्केबाजी के 52.54 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। रेनू यदुवंशी डिग्री कॉलेज में बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा है। रेनू पढाई के साथ-साथ खेलों में भी रूचि रखती है उसी के परिणामस्वरूप रेनू ने आज इस मुकाम को हासिल किया है। इस मौके पर यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने रेनू को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों के लिए एक मार्गदर्शक का काम करेगी। इस मौके पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सत्यबीर यादव, स्कूल निदेशक सुरेश यादव, डॉ. प्रदीप यादव, उप प्राचार्य संजीव यादव, बीएड प्राचार्य बजरंग लाल व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें