फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली कॉलेज में वुशु व ताइक्वांडो के मुकाबले कल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर की अंतर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। खेल निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि दिवाली अवकाश को देखते हुए वुशु व ताइक्वांडो के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले दोनों मुकाबले अटेली स्थित कॉलेज में 3 नवंबर को आयोजित किए जाने थे। शेड्यूल में बदलाव के बाद अब मुकाबले पुरुष व महिला वर्ग में वुशु मुकाबले 31 अक्तूबर को सुबह 10 बजे और ताइक्वांडो मुकाबले दोपहर 1 बजे अटेली कॉलेज में आयोजित किए जाएंगे। वहीं एथलेटिक्स मुकाबले 30 अक्तूबर को बलाना में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें