फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भाषा को लिखना, बोलना, पढ़ना और सुनना एक कौशल है

Sat, 21 Sep 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
हैप्पी स्कूल में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन - फोटो : Mahendergarh
विज्ञापन
महेंद्रगढ़(वि)। हैप्पी एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा शिक्षण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि और प्रवक्ता जीना चौहान ने अंग्रेजी भाषा को मात्र विषय के तौर पर पढ़ने के लिए नहीं, अपितु एक भाषा के तौर पर पढ़ने पर बल दिया। भाषा को लिखना, बोलना, पढ़ना और सुनना एक कौशल है। वहीं दूसरे दिन कार्यशाला की प्रवक्ता और मुख्य अतिथि सुषमा शर्मा ने लाइफ स्किल का महत्त्व विषय पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन आरजू शर्मा ने किया। प्राचार्य डॉ. जेएस कुंतल ने बताया कि जीवन कौशल शिक्षा छात्रों को स्वस्थ विकल्प चुनने की रणनीति प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें