टोहाना में सम्मान ग्रहण करते साहित्यकार भूपसिंह भारती।
नारनौल। हरियाणा प्रादेशिक लघु कविता मंच टोहाना ने नारनौल के साहित्यकार भूप सिंह भारती को लघु कविता गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्यकार भूूप सिंह भारती ने बताया कि उन्हें यह सम्मान टोहाना के वरिष्ठ साहित्यकार विनोद सिल्ला के लघुकथा संग्रह नापसंद जूते के लोकार्पण अवसर पर मिला। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रूप देवगुण सिरसा द्वारा की गई। मंच संचालन शिक्षाविद कांशीराम ने किया। लघु कथा-संग्रह नापसंद जूते की समीक्षा मास्टर जोरा सिंह लांबा व साहित्यकार बलवंत मान ने की।