नारनौल। गोगा नवमी के अवसर पर 5 सितंबर को गांव डेरोली अहीर और हुडिना में मेले, दंगल व खेल प्रतियोगिताएं होंगी। डेरोली अहीर के सरपंच लखीराम ने बताया कि कबड्डी में विजेता टीम को 41 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। दंगल मुकाबलों में 100 से 21 हजार रुपये तक के इनाम रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि गांव में कई वर्षों से यह मेला आयोजित हो रहा है। संवाद