फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-नारनौल: बराबरी पर छूटा कुश्ती मुकाबला, खिलाड़ियों को मिले 25-25 हजार रुपये

विज्ञापन
कुश्ती दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवाते विधायक डा. अभयसिंह यादव।
विज्ञापन
नांगल चौधरी। छोटी काशी गांव कमानिया में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में विधायक डॉ. अभय सिंह यादव मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुश्ती दंगल में दूर-दराज क्षेत्र के नामी पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती का आखिरी मुकाबला भारत केसरी संजय जैलाफ व भारत केसरी सोमवीर रोहतक के बीच में हुआ। दोनों पहलवानों का मुख्यतिथि ने हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू करवाई। दोनों ही पहलवानों ने एक दूसरे पर कई दाव आजमाए, लेकिन किसी की भी हार नहीं हुई। करीब 15 मिनट तक दोनों पहलवान कुश्ती में जोर आजमाते रहे, लेकिन दिए गए टाइम के अनुसार हार-जीत नहीं हुई। आखिर में मुकाबला बराबरी पर रहा, जिसके बाद दोनों पहलवानों को कमेटी ने 25-25 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। कुश्ती दंगल में 100 रुपये से लेकर 31000 रुपये तक की कई कुश्ती करवाई गई। मुख्यातिथि ने 11 हजार रुपये खेल कमेटी को दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेले में महिलाओं व बच्चों ने मंदिर में मत्था टेक महादेव का आशीर्वाद लिया और अपने व परिवार की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर कुश्ती में रेफरी की भूमिका प्रताप पहलवान व अभय सिंह ने निभाई। कार्यक्रम में सरपंच माखनलाल, कर्ण सिंह, वेद प्रकाश, रामसिंह, निहाल सिंह, विश्वजीत व रामसरन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें