फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बेटी के जन्म पर कुआं पूजन किया

Tue, 18 Jun 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- गांव सिहोर में नवजात कन्या पूजन करने वाले परिवार को सम्मानित करते ठाकुर अतरलाल
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव सिहोर में ममता पत्नी वेदप्रकाश के घर कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाया गया। प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो ठाकुर अतरलाल ने नवजात के माता-पिता को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवार ने कन्या जन्म पर कुआं पूजन आयोजित कर समाज को अच्छा संदेश दिया है। कन्या के दादा सतपाल ने कहा कि कन्या का जन्म होते ही परिवार ने इसे उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इस मौके पर सतपाल, दादा भगवानसिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र पंच, हजारीलाल, कैलाश सेठ, मदन तंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें