फोटो नंबर-06शिक्षण महाविद्यालय में आयोजित विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यकम में मौजूद छात्राएं
नारनौल। राजकीय शिक्षण महाविद्यालय में सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. रेखा कुमारी ने की। इस मौके पर उन्होंने स्वास्थ्य के बारे में विस्तारपूर्वक व्याख्यान देते हुए बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि जब तक मनुष्य मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं होगा तब तक वह शारीरिक रूप से भी स्वस्थ नहीं होगा। इस अवसर पर टीना, सलोनी, प्रिन्सी शर्मा, मोनिका, बिनेश यादव, श्रुति, लक्ष्मी व हरप्रीत ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। संवाद