फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वर्कशॉप चार साल बाद किया गया राज्य परिवहन के हैंडओवर, जगी उद्घाटन की उम्मीद

Sat, 02 Mar 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में रोडवेज सब डिपो शुरू करने के लिए चार साल पूर्व बनी वर्कशॉप को आखिर राज्य परिवहन के हैंडओवर कर दिया गया है। वीरवार को लोक निर्माण विभाग व राज्य परिवहन के अधिकारियों की ओर से वर्कशॉप का निरीक्षण कर सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र की करीब 10 लाख लोगों को उम्मीद है कि आचार संहित से पहले मुख्यमंत्री वर्कशॉप का उद्घाटन कर सकते हैं। सब डिपो शुरू करने के लिए वर्कशॉप होना अनिवार्य है। वहीं महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर चार साल पहले 6.79 करोड़ की लगात से बनी वर्कशॉप को चंडीगढ़ से पहुंची राज्य परिवहन के अधिकारियों की टीम पांच-छह बार छोटी-मोटी खामियां बताकर रद्द कर चुकी हैं। वहीं चार साल से लोक निर्माण विभाग व राज्य परिवहन के बीच चल रहे पत्राचार के बावजूद भी यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है, लेकिन अब लोक निर्माण विभाग की ओर से भवन को राज्य परिवहन विभाग के हैंडओवर कर दिया है।
दो मुख्यमंत्रियों की घोषणा नहीं उतरी धरातल पर
बता दें कि वर्ष 2014 में तत्कालीन सीएम की घोषणा को अमलीजामा पहनाने को लेकर प्रदेश सरकार वर्ष 2018 में जगी। वर्ष 2019 में इस पर काम शुरु हुआ। करीब एक वर्ष में यह घोषणा धरातल पर तो उतरी, लेकिन लोक निर्माण विभाग व राज्य परिवहन के जिम्मेदारों में तालमेल के अभाव के कारण चार साल से यह योजना ठंडे बस्ते में चल रही है।
विज्ञापन

सब डिपो के शिलान्यास पर कुछ बसों पर लिखवाया था उपकेंद्र महेंद्रगढ़:
बता दें कि 21 जुलाई 2019 को महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर तत्कालीन परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार तथा शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने सब डिपो का शिलान्यस किया था। इस दौरान अधिकारियों ने भी मंत्रियों को दिखाने के लिए नारनौल डिपो की 3-4 बसों पर महेंद्रगढ़ उपकेंद्र लिखवाकर यह संदेश देने का प्रयास किया था कि जल्द ही सब डिपो शुरू हो जाएगा। लेकिन कुछ दिनों बाद ही अधिकारियों ने बसों पर लिखे उपकेंद्र को मिटवा दिया।

सामाजिक संगठन व क्षेत्र के गणमान्य लोग लंबे समय से रहे हैं संघर्ष
बता दें कि सामाजिक संगठन, सभाएं, ग्राम पंचायत डुलाना, गागड़वास-बचीनी, मेघनवास, सुरजनवास, बवानियां, सीगड़ा, सीगड़ी, देवास, चितलांग, भगड़ाना सहित अन्य ग्राम पंचायतों से जुड़े लोगों ने सब डिपो को शुरू कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारियों, मंत्रियों व प्रशासन तक चार सालों में अनेक बार गुहार लगाई लेकिन यह परियोजना सिरे नहीं चढ़ पाई।
राज्य परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार वर्कशॉप के भवन को टेकओवर कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मिलकर जो भी छोटी-मोटी खामियां हैं उन्हें जल्द ही दूर कराया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा की जल्द ही इस भवन का शुभारंभ कराया जाए। हालांकि अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं आए हैं।
नवीन कुमार भारद्वाज, महाप्रबंधक राज्य परिवहन जिला महेंद्रगढ़।
लोक निर्माण विभाग की ओर से भवन में जो छोटी-मोटी खामियां थी वह सब दूर करा राज्य परिवहन के हैंडओवर कर दिया गया है। हाल ही में राज्य परिवहन के उच्चाधिकारियों व लोक निर्माण विभाग की ओर से भवन का निरीक्षण किया गया था। सभी प्रक्रिया पूरी कर अब राज्य परिवहन को यह भवन सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार यादव, एसडीओ लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें