महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित सिगड़ी फार्म पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक की। विधायक राव दानसिंह ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत ने यह साबित कर दिया है कि अब देश भर में मोहब्बत की दुकाने खुलने लगी हैं। नफरती दुकानों के शटर बंद होते आ रहे हैं। भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।
उन्होंने नगरपालिका के बारे में कहा कि नई नपा की कार्यकारिणी के गठन का एक वर्ष बीत चुका है। लेकिन विकास के नाम पर एक भी ईंट नजर नहीं आ रही है। इस मौके पर युवा नेता अरूण राव, मीडिया सलाहकार राजेश गुप्ता सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।