फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी और मजदूर विरोधी फैसले ले रही सरकार

Tue, 05 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली कर्मचारी का फाइल फोटो - फोटो : Bureau
विज्ञापन
नारनौल। जन स्वास्थ्य विभाग अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने राज्य कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को एससी के कार्यालय के समक्ष प्रधान राम कुमार की अध्यक्षता में एक घंटे का धरना देकर ज्ञापन सौंपा। धरने का संचालन सुरेश पालीवाल ने किया। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को जल व मल के कनेक्शन नि:शुल्क करने व जल संरक्षण के लिए अभियान चलाने की मांग की। इस अवसर पर राज्य सचिव  जयपाल व अशोक पालीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सता में आने से पहले  कर्मचारियों के हित के लिए अनेक वायदे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद  लगातार कर्मचारी व मजदूर विरोधी फैसले ले रही है। अगर समय रहते कर्मचारियों  की मांगों पर सरकार ने सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो 13 जुलाई को उपायुक्त  कार्यालय पर प्रदर्शन करके मुख्य सचिव हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे। कर्मचारी संघ के जिला संगठन सचिव राजपाल यादव ने कहा कि सरकार ने अगर कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो हरियाणा का कर्मचारी 9 अगस्त को करनाल में राज्य स्तरीय रैली, 2 सितंबर को राज्यवादी हड़ताल में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा। धरने में  कौशल यादव, सुनील कुमार, अशोक कुमार, फूलचंद शर्मा, बलजीत सिंह, कुलदीप  सिंह, देवेंद्र, गंगाराम, राकेश, राम मेहर व होशियार सिंह आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें