नारनौल। निजामपुर क्षेत्र के गांव नारहेड़ी में रेलवे अंडरपास के कार्य में लगे एक मजदूर की ट्राला की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर निजामपुर थाना पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सुंदरपती जिला मोतिहारी बिहार निवासी शिव पूजन महतो ने बताया कि वह व उसकी भानजी मिनका देवी और उसके पति अशोक कुमार निवासी पूरनहिया थाना घोड़ासहन जिला चम्पारन बिहार मजदूरी करने हरियाणा मे आए हुए हैं। 29 सितंबर को वह और उसकी भानजी मिनका के पति अशोक गांव नारेडी के पास रेलवे अंडरपास में मजदूरी का कार्य कर रहे थे। इस दौरान एक ट्राला चालक अशोक को टक्कर मार दी जिससे अशोक घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल नारनौल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया।