महेंद्रगढ़। विधानसभा चुनाव मतगणना को लेकर बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ ने एक दिवसीय वर्क सस्पेंड रखा। मंगवार को वर्क सस्पेंड होने के कारण एक भी केसों पर सुनवाई नहीं हुई।
बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के प्रधान राजीव यादव व अधिवक्ता आलोक खैरवाल ने बताया कि मंगवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना होनी है, जिसको लेकर बार एसोसिएशन ने एक दिन का वर्क सस्पेंड रखने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया की मंगलवार काे वर्क सस्पेंड के दौरान तीन कोर्ट में करीब 200 केसों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इन केसों पर अगली तारीख दी गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह 10 बजे बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में अधिवक्ता अंकित को मिली धमकी देने वाले आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।