फोटो नंबर-19डा. अभयसिंह यादव। सिंचाई मंत्री
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी हलके की अधिकांश बीपीएल कॉलोनियां घरेलू बिजली से नहीं जुड़ी हुई थी। इसके कारण कॉलोनी वासियों को अनेक प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ता था।
नांगल चौधरी के विधायक एवं सिंचाई मंत्री डाॅ. अभय सिंह यादव ने यह मामला पिछले वर्ष विधानसभा में उठाया था। इन 75 कॉलोनियों को घरेलू बिजली लाइन से जोड़ने का सरकार से पुरजोर आग्रह किया था। सरकार ने नांगल चौधरी हलके की सभी बीपीएल कॉलोनियों को घरेलू बिजली से जोड़ने का निर्णय लिया है। अब इस पर काम प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि 28 कॉलोनियों के वर्क ऑर्डर जारी हो गए हैं, वहीं 47 के टेंडर जारी कर दिए हैं। अगले दो महीनों तक अधिकांश कॉलोनियों को घरेलू बिजली सप्लाई से जोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही इन कालोनियों में जहां जहां भी पानी की सप्लाई या अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी थी, सभी को लगभग पूरा कर लिया गया है।
सिंचाई मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि फिरनी से बाहर मुख्य आवासीय क्षेत्र के साथ लगते हुए मकानों को भी घरेलू बिजली की सप्लाई दी जाए एवं सरकार के निर्णय अनुसार गांव की फिरनी से 300 मीटर की दूरी तक विभाग मुफ्त कनेक्शन देगा। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार का मुख्य उद्देश्य रहा है।