फोटो नंबर-11अटेली के पीएमश्री स्कूल में रफ्तार कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के साथ स्टाफ सदस्य
मंडी अटेली। प्राथमिक स्तर पर पठन दक्षता एवं भाषा कौशल में सुधार के लिए रफ्तार कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को पीएम श्री स्कूल अटेली में संकुल स्तरीय शब्द पठन एवं शुद्ध उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संकुल प्रभारी एवं प्राचार्य राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में अटेली संकुल के सात प्राथमिक स्कूलों के छात्रों ने भाषा कौशल का प्रदर्शन किया। मौके पर प्राचार्य कुसुमलता यादव, डॉ. सीएस वर्मा ने संबोधित किया। कक्षा पांच कहानी पठन एवं उच्चारण प्रतियोगिता में जीपीएस राजपुरा की हिमांशी प्रथम, जीपीएस सैदपुर की तान्या द्वितीय तथा जीजीपीएस अटेली की यातिका तृतीय स्थान पर रही। संवाद