फोटो 3 पोषण माह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व बच्चे।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। शहर के वार्ड 9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह मनाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी वर्कर कविता की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। पोषण अभियान की ब्लॉक समन्वयक प्रिया ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर निशुल्क पंजीकरण कराना चाहिए। इससे उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत वित्तीय सहायता का लाभ समय पर मिल सकेगा। साथ ही पौष्टिक आहार से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी। चिकित्सा विभाग के सहयोग से टीकाकरण और अन्य चिकित्सा लाभ भी समय पर दिए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी से योजनाओं को सफल बनाना है। संवाद