फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए लाइन में लगे व्यक्ति का बैग काटकर महिलाओं ने निकाली 50 हजार रुपये की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक बैंक शाखा में जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए लाइन में लगे गांव सेहलंग निवासी व्यक्ति का बैग काटकर दो महिलाएं 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सेहलंग निवासी महाबीर सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को दोपहर एसबीआई बैंक शाखा महेंद्रगढ़ से पैसा निकलवाने के लिए आया था। बैंक में पैसे निकलवाने के बाद जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए लाइन में लग गया। वहां पर पीछे से एक लड़की व महिला ने उसका बैग काटकर 50 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने बैंक अधिकारियों से बातचीत कर शीघ्रता से बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी कैमरे में एक लड़की व महिला उसके पीछे खड़ी दिखाई दे रही है। पुलिस ने महाबीर की शिकायत पर दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें