फोटो नंबर- 82अग्रवाल सभा में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करती सुशीला सर्राफ। स्रोत
नारनौल। अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश महिला अध्यक्ष सुशीला सर्राफ के सम्मान में अग्रवाल सभा कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला ने सुशीला सर्राफ व पति पवन सर्राफ का स्वागत किया। सुशीला सर्राफ ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक कार्याें व राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने युवाओं व महिलाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए आंदोलन चलाया हुआ है। इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज की जिला महिला अध्यक्ष पूनम गोयल, रवि गर्ग, जगमोहन गर्ग, सीताराम सर्राफ, तुलसी गोयल और मोहित जिंदल आदि उपस्थित रहे।