फोटो नंबर-07अवार्ड के साथ अंजू यादव। स्त्रोत-स्वयं
नारनौल। शहर के समीपवर्ती गांव बलाहा कलां की अंजू यादव का हाल ही में मुंबई के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड 2024 से नवाजा गया। अंजू यादव को इस सम्मान से नवाजे जाने पर क्षेत्र व उनके गांव में खुशी है। अंजू यादव 2023 में मिसेज इंडिया ग्लैम राजस्थान की विजेता रह चुकी हैं। अंजू ने बताया कि महिलाओं को भी सपने देखने चाहिए। अपनी सफलता का श्रेय पिता शेरसिंह व इंडिया ग्लेन के ऑर्गनाइजर पवन टांक को दिया। संवाद