फोटो 06 महम कॉलेज में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते सदस्य । स्राेत कालेज
- फोटो : vijaypur news
महम। चौथी नेशनल फ्लैग फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 में स्थानीय राजकीय महाविद्यालय की दो महिला खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल जीतकर खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्राचार्य डॉ. सत्यव्रत सोलंकी बताया कि 27 से 29 मार्च तक बालंद गांव के एक निजी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा खुशबू व बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा निधि ने पदक हासिल किया। कॉलेज पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अश्वनी सैनी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपक, डॉ सुखबीर और डॉ. भूपिंदर विशेष रूप से मौजूद रहे।