फोटो 9प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद प्रशिक्षणार्थी व आयोजक।स्रोत: प्रशासन
नारनौल। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नसीबपुर में शुक्रवार को संस्थान के निदेशक एचआर सभरवाल ने बैंक सखी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति जीवन पर्यंत सीखता रहता है। किसी भी देश की प्रगति में महिलाओं की एक अहम भूमिका होती है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा स्कीमों प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट, मुद्रा लोन इत्यादि स्कीमों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एसएचजी महिला बेगपुर अटेली से आशा देवी, संकाय सदस्य कुलदीप सिंह, कृष्ण कुमार, हरीश चंद्र व सुभाष मौजूद थे। संवाद