फोटो 01 शिविर में योगाभ्यास करती महिलाएं। स्रोत: समिति
- फोटो : 1
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि महिला योग समिति के सौजन्य से हुडा सेक्टर में चलाए जा रहे योगा फाॅर एल्डर्स वैलबिंग योग शिविर का समापन योग एवं यज्ञ कार्यक्रम से किया गया। इसमें मातृशक्ति, बच्चों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। पतंजलि महिला योगाचार्या डॉ. कृष्णा आर्या ने बताया कि इस पंद्रह दिवसीय योग शिविर का इलाके के लोगों को विशेष लाभ हुआ और समय समय पर योग शिविर में विभिन्न विषय विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे। आर्या ने बताया कि यह यज्ञ और योग सेवा पिछले पांच साल से निशुल्क चल रही हैं और आगे भी यह सेवाकार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस कक्षा में बुजुर्गों की अवस्था को ध्यान में रखकर योग करवाया जाता है। संवाद