फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में भर्ती प्रसूता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल में एक प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। शुक्रवार को उसने दो बच्चों को जन्म दिया था। पुलिस पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ के मोहल्ला लाला वाला कुआं निवासी मोहित तीन अप्रैल को पत्नी की डिलिवरी कराने के लिए जीएच में आया था। शाम सात बजे प्रसूता ने ऑपरेशन से दो बच्चियों को जन्म दिया। उस समय पत्नी स्वस्थ थी। शनिवार सुबह छह बजे डॉक्टरों ने पत्नी का खून टेस्ट कराने के लिए कहा था। इस पर वह खून जांच के लिए लैब में देने गया था। जब वह लैब से वापस प्रसूता वार्ड में आया तो पत्नी मृत मिली। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर पत्नी का पोस्टमार्टम करवाकर मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें