फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्राम पंचायत शोभापुर में महिलाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश

Tue, 22 Oct 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02जल संरक्षण जागरूकता रैली निकालते ग्रामीण व टीम के सदस्य। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
नारनौल। ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण व जल चौपाल का शोभापुर में आयोजन किया गया। यह जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच जितेंद्र ने की।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि आज भी ग्राम पंचायत पीने के लिए नहरी पानी से वंचित है। पेयजल का कार्य ट्यूबवेल से चल रहा है। जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम व इससे संबंधित सरकार के प्रयास से पहले की तुलना में जल स्तर में सुधार हुआ है। विभाग के खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के अधिकार व कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज जल उपलब्धता की समस्या के साथ साथ इसकी गुणवत्ता को बनाए रखना भी एक चुनौती बन गई है। कुछ लोग दीपावली के अवसर पर की जाने वाली सफाई के दौरान पेयजल स्त्रोत की अनदेखी करते हुए उनके पास गंदगी डालते हैं, जो जल के दूषित होने का कारण बनता है। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें