फोटो नंबर-17स्लम एरिया में जागरूकता अभियान चलाते रेडक्रॉस टीम के सदस्य। स्त्रोत-स्वयं
नारनौल। रेडक्रॉस की तरफ से स्लम एरिया में कैंप लगाकर क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। टीम ने महिलाओं को आयरन और बच्चों को कृमिनाशक की दवा दी। टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा शर्मा ने बताया कि उपायुक्त, महासचिव और सचिव के मार्गदर्शन में लगातार कैंप लगाकर टीबी के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले को टीबी मुक्त करने के लिए आमजन को जागरूक होना पड़ेगा। अगर उनके आसपास किसी भी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखाई दे तो उन्हें टीबी अस्पताल में जांच करवानी चाहिए। अगर समय पर उपचार शुरू नहीं करवाया गया तो परिवार के साथ-साथ अन्य लोग भी प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि टीबी अस्पताल में ऐसे मरीजों की जांच से लेकर उपचार तक निशुल्क किया जाता है। इस जागरूकता कैंप में आशा वर्कर भी मौजूद रहीं।