फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बस में महिला का पर्स चोरी, मामला दर्ज

Mon, 16 Dec 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना से दौंगड़ा जाट जा रही बस में एक महिला का पर्स चोरी हो गया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कनीना सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में दौंगडा जाट निवासी ज्योति चौधरी ने बताया कि 12 दिसंबर को ससुराल झाड़ली से दौंगड़ा जाट शादी में जा रही थी। जब वह कनीना बस स्टैंड पहुंची तो बस में एक युवक बस में बैठा था। उसने उसका बैग बस में रखने में मदद की। जब वह बैग के पास सीट पर बैठ रही थी। तब वह युवक बोला इस सीट पर साथी आएगा। तो वह अपना बैग उठाकर दूसरी सीट पर बैठ गई। जब एक और युवक आया और उसका बैग उठाकर साइड वाली सीट के पास रख दिया। बस कनीना से चलकर मोहनपुर बस स्टैंड पहुंची तो तीन युवक वहां उतर गए। जब वह दौगंड़ा जाट घर पहुंची तो वहां जाकर बैग देखा तो पर्स गायब मिला। पर्स में आभूषण और नकदी थी। उसने सीसीटीवी फुटेज में तीनों युवक बस के पीछे चल रही गाड़ी में बैठकर चले गए। पीड़िता ने पुलिस को आरोपियों को पकड़कर उसका सामान दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें