फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उपचार के लिए गई महिला नहीं लौटी घर, मामला दर्ज

Sun, 30 Jun 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। अटेली क्षेत्र के एक गांव की महिला सीहमा डाक्टर के पास उपचार के लिए गई थी, लेकिन अब तक वह घर नहीं पहुंची। जिसके बाद महिला के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत में एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी भाभी 28 जून को सुबह सात बजे अपनी सास से 200 रुपये लेकर सीहमा में डाक्टर के पास उपचार के लिए गई थी। लेकिन वह अब तक घर नहीं आई है। उसका फोन भी बंद आ रहा है। महिला के परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कहीं पर भी नहीं मिली। पुलिस शिकायत में बताया गया कि महिला के पति की एक माह पहले मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें