फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की फंदे से लटकती लाश मिली, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव नांगल पीपा में एक विवाहिता की फंदे से लटकती लाश पाई गई। मायके पक्ष के लोगों की शिकायत पर नांगल चौधरी पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के नई कोठी की ढाणी निवासी कविता देवी ने बताया कि उसने अपनी लड़की मनीषा की शादी 16 मार्च 22 को नांगल पीपा निवासी मगर पुत्र करतार सिंह के साथ की थी। उसकी लड़की को पति मगर, ससुर करतार, सास संतोष शादी के बाद से परेशान करते थे। यह बात उसकी बेटी ने उसे बताई थी। 10 सितंबर को उसके पति मगर, ससुर करतार व सास संतोष देवी ने उसकी बेटी को मार कर फंदे से लटका दिया। मृतका की मां ने इसकी शिकायत नांगल चौधरी थाने में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में जांच करते हुए तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें