नारनौल। गांव बड़कोदा के पास एक बाइक चालक ने दूसरी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई और चालक घायल हो गया। पुलिस शिकायत में सलुनी निवासी रविदत्त ने बताया कि वह सोमवार को अपने घर पर था। इस दौरान उसका चाचा उम्मेद सिंह आया और कहा कि नीरपुर बस स्टैंड पर उसकी बुआ आई हुई है, उसे जाकर ले आओ। वह बाइक लेकर नीरपुर बस स्टैंड से अपनी बुआ को बैठाकर घर आ रहा था। वह जैसे ही बडकोदा के पास पहुंचा तो एक पीछे से बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह और उसकी बुआ सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को नारनौल के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी बुआ बंशी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बाइक चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।