फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों को छोड़कर महिला नकदी व जेवरात लेकर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव बसीरपुर में एक महिला अपने बच्चों को घर पर छोड़कर नकदी व जेवरात लेकर घर से लापता हो गई। महिला के पति ने इसकी निजामपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला के पति ने कहा है कि वह मंगलवार सुबह छह बजे किसी काम से रेवाड़ी चला गया था। उसके पीछे से उसकी पत्नी करीब नौ-दस बजे ही बच्चों को छोड़कर घर से कही पर चली गई। मां ने इसकी सूचना दी तो वह शाम तीन बजे ही घर लौट आया। इसके बाद उसने आसपास सहित रिश्तेदारी काफी पूछताछ की। उसने ससुराल भी फोन कर पूछा तो कोई संतोष जनक जवाब नही मिला। उसकी पत्नी घर में रखे दस हजार रुपए व जेवरात भी अपने साथ ले गई। उसकी पत्नी बच्चों की छुट्टियों के चलते एक महीने पीहर रहकर एक दिन पहले ही बसीरपुर आई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी पत्नी मोबाइल नंबर पर चैटिंग करती थी। उसने एक बार चैटिंग करते हुए देख भी लिया था। इसके बाद ससुरालजनों को भी इसकी जानकारी दी थी। तब ससुराल वाले बोले कि समझा देंगे। भविष्य में वह ठीक रहेगी। उसकी पत्नी की तलाश की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें