फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Sun, 03 Dec 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के परिजनों ने नांगल चौधरी थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नायन निवासी सुरेश ने बताया कि गांव के रामकुमार के लड़के की शादी समारोह के चलते उसकी करीब 80 वर्षीय मां बनारसी देवी 21 नवंबर को संगीत में शामिल होने के लिए गई थी। 22 नवंबर को सुबह करीब 6 बजे उनकी मां पैदल घर लौट रही थी। जब उनकी मां गांव के शराब ठेका के नजदीक पहुंची तो नांगल चौधरी की तरफ से एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उनकी मां को साइड में चलती हुई के पीछे से टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको कोटपुतली सरकारी अस्पताल में लेकर गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद वह अपनी मां को इलाज के लिए जयपुर लेकर गया। जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन इलाज दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें