फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिला को स्कूल बस चालक ने मारी टक्कर, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के एक निजी स्कूल बस चालक ने बच्चों को बैठाने आई महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान पास में खड़े अन्य छात्रों के अभिभावकों ने महिला को निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में कुलताजपुर निवासी पंकज ने बताया कि वह धारूहेड़ा में प्राइवेट नौकरी करता है। उसका लड़का व लड़की शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। आठ अगस्त को सुबह साढ़े सात बजे उसकी माता रमा देवी बच्चों को बस में बैठाने के लिए आई थी। इस दौरान बस चालक ने लापरवाही से बस चला दी, जिससे उसकी माता को टक्कर लग गई और बेहोश हो गई। घायल हालात में उसकी माता को नारनौल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे रेवाड़ी रेफर कर दिया। इसके बाद वह 14 अगस्त को होश में आई। पुलिस ने पंकज की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें