फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: डिलीवरी के 2 दिन बाद महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप

Wed, 21 Dec 2022 02:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

परिजनों ने वार्ड से डेड बॉडी उठाने से मना कर दिया है।  सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची, पुलिस बार-बार परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
रोष जताते परिजन। मृतक संजू वर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में नागरिक अस्पताल में एक महिला की डिलीवरी के 2 दिन बाद बुधवार की सुबह मौत हो गई। मृतका के पति संजय ने डॉक्टर वह स्टॉफ़ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने डिलीवरी वार्ड से डेड बॉडी उठाने से भी मना कर दिया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार अटेली खंड के गांव खोड निवासी संजय ने अपनी पत्नी संजू वर्मा (22) की डिलीवरी करवाने के लिए 19 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे नागरिक अस्पताल नारनौल में भर्ती करवाया था। इस दौरान चिकित्सकों ने डिलीवरी ऑपरेशन से होने की बात कही। चिकित्सकों के सुझाव के बाद पति संजय ने ऑपरेशन की हामी भर दी थी।

 

19 दिसंबर की शाम को संजू वर्मा को ऑपरेशन से लड़का हुआ था लेकिन ऑपरेशन के बाद से ही उसकी दिक्कत बढ़ गई थी। उसके शरीर के अंदर जलन सी हो रही थी। मंगलवार की रात को दिक्कत ज्यादा बढ़ गई थी। इसके बाद वह ड्यूटी पर उपस्थित स्टाफ के पास भागदौड़ करता रहा लेकिन रात को कोई चिकित्सक नहीं था और स्टाफ भी सोया हुआ था।

 

संजू की गंभीर हालत होने की वजह से वह पूरी रात सो नहीं पाया। बुधवार की सुबह 9:30 बजे संजू वर्मा ने दम तोड़ दिया। नाराज परिजनों में डॉक्टर व स्टाफ के प्रति गहरा रोष है। परिजनों ने वार्ड से डेड बॉडी उठाने के लिए मना कर दिया पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें