फोटो संख्या:79-महेंद्रगढ़ के एक अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे मृतका के परिजन--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत होने पर परिजनों ने शहर के मोहल्ला महायचान स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर हंगामा करते हुए चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने परिजनों को समझाया तथा पोस्टमार्टम कराने की बात कही। परिजन महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल लेकर चले गए।
पति मोहम्मद राशिक आलम का कहना है कि वह बिहार राज्य का रहने वाला है। पिछले 17 वर्षों से सतनाली में रंग पेंट का कार्य कर रहा है। उसकी 27 वर्षीय पत्नी रुकसाना के पेट में तकलीफ हुई थी। जांच के दौरान उसके पेट में पित की थैली थी। उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन करवाया था। चिकित्सक ने अगले दिन सफल ऑपरेशन कर दिया था। ऑपरेशन के बाद उसकी पत्नी दर्द बता रही थी। उसके बाद चिकित्सक ने दो दिन भर्ती रखा उसके बाद छुट्टी दे दी। बाद में उसकी पत्नी को अधिक समस्या होने लगी और उसका पेट फूलने लगा। इसके बाद उसे दोबारा से उसी अस्पताल में लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने दोबारा से ऑपरेशन किया। उसके पश्चात चिकित्सक ने उसको पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। जहां पर तीन घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। मौके पर शहर थाना पुलिस की ओर से पहुंचे कृपाल सिंह की टीम ने परिजनों को समझाने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल ले गए हैं।